Home डेली न्यूज़ ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 10 जुलाई को...


ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 10 जुलाई को होगा प्रदर्शन

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ओबीसी महासभा द्वारा सोमवार को सर्किट हाउस में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें आगामी 10 जुलाई को ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन की घोषणा की गई।
महासभा के संभागीय प्रभारी गया प्रसाद पटेल ने बताया कि ओबीसी समाज को उनका संवैधानिक हक नहीं मिल रहा है और सरकार के द्वारा लगातार छलावा किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ओबीसी समाज को पूरा 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति, कृष्ण कुमार पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here