Home डेली न्यूज़ महिला के आरोप झूठे बताकर युवक ने रखा अपना पक्ष

महिला के आरोप झूठे बताकर युवक ने रखा अपना पक्ष

64
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बीते रोज एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर नौगांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए थे। गुरुवार को इसी मामले का दूसरा पक्ष सामने आया है। जिस युवक पर महिला द्वारा आरोप लगाए हैं, उसने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर अपना पक्ष रखा है। युवक ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया है।
आवेदन देने आए नौगांव निवासी लकी विकास पटैरिया ने बताया कि, जिस महिला द्वारा उसके ऊपर आरोप लगाए गए हैं, उसने खुद को यू-ट्यूबर बताकर उसके साथ कई वीडियो बनाए और अब उन्हीं वीडियो के आधार पर महिला उसे ब्लैकमेल कर रही है। महिला द्वारा मीडिया के सामने रखी गई शादी की तस्वीर को भी लकी विकास पटैरिया ने झूठा बताया है। लकी ने कुछ और तस्वीरें भी दिखाई जिनमें आरोप लगाने वाली महिला अलग-अलग लोगों के साथ नजर आ रही है। एक तस्वीर में महिला, वृद्ध व्यक्ति के साथ शादी रचाते नजर आ रही है। लकी ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला, लोगों के साथ इस तरह की तस्वीरें लेने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करती है। पूर्व में महिला ने एक अन्य व्यक्ति को भी इसी तरह से ब्लैकमेल करके बंधक बनाया था, जिस पर उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। लकी ने आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here