Home डेली न्यूज़ विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा और सुशासन से बदली देश की तस्वीर:करण...

विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा और सुशासन से बदली देश की तस्वीर:करण सिंह वर्मा

106
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण थीम के तहत सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया। यह आयोजन देशव्यापी संकल्प से सिद्धि अभियान का हिस्सा था, जिसके तहत बीजेपी अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है।
दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद से देश ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, जनधन योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि इनके जरिए गरीबों, महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना मोदी सरकार के संकल्प और सिद्धि का प्रतीक है, उन्होंने कहा। मंत्री ने डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए। करण सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि तक, सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया। उन्होंने यह भी बताया कि छतरपुर जिले में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। प्रेस वार्ता के बाद छतरपुर तहसील में अनियमितताओं के सवाल पर मंत्री ने कहा, यदि कोई मामला मेरे संज्ञान में आता है, तो मैं निश्चित रूप से जांच करवाऊंगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, विधायक ललिता यादव, विधायक राजेश बबलू शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, गुड्डन पाठक, उमेश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला और अरविंद रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और ‘संकल्प से सिद्धिÓ अभियान को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here