Home डेली न्यूज़ लायंस क्लब छतरपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय कुमार नामदेव बने अध्यक्ष

लायंस क्लब छतरपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय कुमार नामदेव बने अध्यक्ष

59
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। लायंस क्लब छतरपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। वर्ष 2025-26 के लिए गठित इस नई कार्यकारिणी में संजय कुमार नामदेव को क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के रूप में सचिन सौरभ अग्रवाल को सचिव, प्रवीण चौरसिया को कोषाध्यक्ष तथा मनोज गोयल, मनोज महतो और नर्मदा प्रसाद तिवारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुशील शिवहरे को जॉन चेयरपर्सन घोषित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी सिंह बुंदेला, आभा श्रीवास्तव, भागवत अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अजय लाल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और क्लब की भावी योजनाओं पर चर्चा की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here