Home डेली न्यूज़ पत्नी ने पति पर लगा सेक्स रैकेट चलाने के आरोप

पत्नी ने पति पर लगा सेक्स रैकेट चलाने के आरोप

64
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपनी मासूम बेटी के साथ आई एक महिला ने अपने पति पर सेक्स रैकेट चलाने, उसे इस गैरकानूनी धंधे में शामिल करने का दबाव बनाने और बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनकारी से आवेदन देने आई रानी रैकवार ने बताया कि उनकी शादी 2022 में राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा निवासी अजय रैकवार से हुई थी। शादी के बाद उन्हें पता चला कि अजय जम्मू में सेक्स रैकेट चलाता है और उसे भी इस दलदल में धकेलना चाहता था। रानी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अजय ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया और मारपीट शुरू कर दी। रानी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। रानी के मुताबिक अब अजय ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली, जिसकी तस्वीरें और रील्स रानी ने इंस्टाग्राम पर देखी हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here