
खजुराहो के आयुर्रग्राम हकीमपुरा में पर्यावरण प्रेमी पंडित सुधीर शर्मा, मतंगेश्वर सेवा समिति, और दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के नेतृत्व में आयुर्वेदिक पौधों और वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में आयुर्रग्राम प्रमुख कृष्णा प्रसाद (केरल), त्यागी जी महाराज, परिवर्तन एनजीओ के राकेश राजोरिया, मीना अनुरागी, सपना शुक्ला, बुंदेलखंड निधि बैंक के विजय रजक, मजदूर संघ के वीरेंद्र सिगोत और ग्रामीण शामिल रहे। विगत 18 वर्षों से खजुराहो में होटल एसोसिएशन के अविनाश तिवारी, ग्रीन आर्मी के देवेंद्र चतुर्वेदी, पत्रकार संघ के राजीव शुक्ला, सांसद, विधायक अरविंद पटैरिया, नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी और सीएमओ बसंत चतुर्वेदी के सहयोग से जी-20 के दौरान 108 दिन का स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने खजुराहो एयरपोर्ट पर सभी को सम्मानित किया था। आज की कार्यशाला में उपस्थित प्रकृति प्रेमियों ने बरसात के बाद खजुराहो और वागेश्वर धाम में 108 दिन के स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान को पुन: शुरू करने का संकल्प लिया।








