
टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत हॉयर सेकेंडरी स्कूल पठा तथा अमृत सरोवर खागे सरकार ग्राम पंचायत माडूमर में पौधरोपण किया। उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि हम प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व महामंत्री बृजकिशोर तिवारी ने कहा कि प्रकृति को हरा-भरा रखने के लिए लोगों को जागरूक बनाने की आवश्यकता है। पेड़ों की कटाई को रोकने और पौधारोपण करने के लिए शासन द्वारा अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पौधों को रोपने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी आवश्यक है। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के द्वारा अब तक हजारों पौधों का रोपण जगह-जगह किया जा चुका है। अब जरूरत है तो इनकी देखभाल और सुरक्षा की। उन्होंने इस दौरान देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे संदेश एवं चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। बताया गया है कि निकटवर्ती ग्राम पठा स्थित हायर सेकेन्डरी स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, जनपद सीईओ आशीष अग्रवाल, पूर्व बीजेपी जिला महामंत्री बृज किशोर तिवारी, प्राचार्य सीएल अहिरवार, सीएसी किरण कुमार खरे, सरपंच जयराम राय, कमल सिंह जटऊआ, बीआर अहिरवार, नरेन्द्र नरवरिया,एनके प्रजापति, अरविंद साहू, आरके मिश्रा, भागीरथ प्रजापति, शैलेन्द्र जैन, जितेन्द्र सूत्रकार, सुश्री नीता पुरोहित, लाडकुंअर कुशवाहा, प्रीति शर्मा, मंजू गुप्ता, वैशाली सिंघई, अंजनी सोनी, नीलम खरे, तरन्नुम, सुनीता जडिय़ा, मेघा रानी ठाकुर सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।








