Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर


तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर

65
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के खैरों गांव के समीप शनिवार शाम एक तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस ने बाइक सवार दंपती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक शराब के नशे में था और घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोईपुरा थाना भगवां निवासी राधा 22 वर्ष, अपने पति मोतीलाल अहिरवार 25 वर्ष के साथ शनिवार को बाइक से अपने मायके से ससुराल जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे खैरों गांव के पास बड़ामलहरा की ओर से आ रही एक निजी एंबुलेंस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोतीलाल को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल मोतीलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। मोतीलाल को गंभीर हालत में ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। वहां घटना स्थल पर मौजदू ग्रामीणों ने बताया कि निजी एंबुलेंस का चालक शराब के नशे में था और घटना के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। खैरों गांव के कुछ लोगों ने उसका पीछा कर एंबुलेंस को रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here