Home डेली न्यूज़ युवती ने लगाया लव जिहाद का आरोप


युवती ने लगाया लव जिहाद का आरोप

68
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना में एक युवती द्वारा शिकायत करते हुए बताया गया कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया है और अब आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। युवती ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की है।
शिकायत करने पहुंची युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि पूर्व में हिन्दू रीति-रिवाज से उसकी शादी हो चुकी थी। दो साल पहले कुंजरहटी मोहल्ले के नौशाद राइन ने उसे अपने प्रेमजाल में फँसाया। युवती के मुताबिक, नौशाद ने हिंदू धर्म से शादी करने का वादा किया और इस बहाने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब नौशाद के द्वारा धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर देर रात बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नौशाद राइन फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी बीच, स्थानीय हिंदू संगठनों ने भी इस मामले को लव जिहाद करार देते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की माँग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here