Home डेली न्यूज़ तबादला होने पर थाना प्रभारी को स्टाफ और ग्रामीणों ने दी विदाई

तबादला होने पर थाना प्रभारी को स्टाफ और ग्रामीणों ने दी विदाई

68
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी का छतरपुर जिले से रीवा स्थानांतरण हो गया है। इस अवसर पर किशनगढ़ थाना परिसर में पुलिस स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके बेहतरीन कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। किशनगढ़ थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस स्टाफ और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी का शाल, श्रीफल और पुष्प मालाओं से स्वागत किया। किशनगढ़ पुलिस स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान जटाशंकर का चित्र भेंट किया। किशनगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि प्रवेश प्रजापति ने भी शाल और श्रीफल से उनका सम्मान किया। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में तिवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखी और सामुदायिक सहयोग से कई समस्याओं का समाधान किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here