Home डेली न्यूज़ स्कूली बच्चों को मिला आईटी और बीएफएसआई का प्रशिक्षण


स्कूली बच्चों को मिला आईटी और बीएफएसआई का प्रशिक्षण

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कर्री में बच्चों को नौकरी से संबंधित कौशल सिखाने के लिए एक दिवसीय ऑन-जॉब ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कर्री के आशुतोष कम्प्यूटर सेंटर और ग्राहक सुविधा केंद्र पर आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों को आईटी और बीएफएसआई क्षेत्र से जुड़े कौशल सिखाए गए।
संस्था प्राचार्य आरएम सिंह की निगरानी में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने बच्चों को कई महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नौकरी से संबंधित विशिष्ट कौशल सिखाना, कार्यस्थल की प्रक्रियाओं और नीतियों से परिचित कराना, टीम में काम करने की क्षमता विकसित करना, प्रभावी संवाद स्थापित करने में मदद करना और अपने काम के प्रति जिम्मेदार बनाना था। साथ ही, बच्चों को नौकरी के अवसरों के लिए तैयार करने से संबंधित जानकारियाँ भी दी गईं। इस दौरान आईटी शिक्षक रविन्द्र सिंह, बीएफएसआई शिक्षिका प्रेमलता पटेल, स्कूल के अन्य स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण से बच्चों को भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here