Home डेली न्यूज़ स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल


स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल

80
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सोमवार की दोपहर छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़तला गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने एक ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना लगभग दोपहर 4 बजे मड़तला ब्रिज के समीप हुई, जिसमें दोनों वाहनों में सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन मैहर से नैगुवां की ओर जा रही थी, जबकि ई-रिक्शा बागेश्वर धाम से सवारी लेकर गठेवरा की ओर जा रहा था। मड़तला ब्रिज के पास स्कॉर्पियो ने पीछे से आकर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया। घायल लोगों में अधिकांश यात्री ई-रिक्शा में सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में प्रतिज्ञा यादव (17), शोभा यादव (19) पुत्रियां पप्पू यादव, मालती यादव, सुखनंदन कुशवाहा, भुमानी अहिरवार, क्रांति अहिरवार, मन्नत अहिरवार, रोहित अहिरवार, कमलेश अहिरवार सहित लगभग एक दर्जन लोग शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही दुर्घटना का मुख्य कारण रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here