
खजुराहो। मतंगेश्वर बाबा मंदिर में अमावस्या पर भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। प्रात: 4 बजे से ही भक्तों के आगमन का सिलसिला शुरु हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिर के समीप मौजूद शिवसागर तालाब में स्नान करने के बाद भक्तों ने भोलेनाथ को जल चढ़ाया और मंदिर बट वृक्ष के परिक्रमण महिलाओं ने लगाएं पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती है और मंदिर के बाहर दान-पुण्य किया। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों में सिर्फ स्थानीय लोग नहीं थे, बल्कि समूचे बुंदेलखंड के लोग शामिल थे। मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या को ध्यान में रखकर खजुराहो पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। घाट और मंदिर के पास खजुराहो थाना प्रभारी सुरभि शर्मा द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं सीएमओ बसंत चतुर्वेदी व नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी द्वारा ने एक दिन पहले ही तालाब के घाट की साफ-सफाई कराई थी जिससे भक्तों को स्नान और पूजा-अर्चना में समस्या नहीं हुई मतंगेश्वर बाबा मंदिर में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।








