:छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी गांव में एक युवक ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उसे जगाने गए तो कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुासर 35 वर्षीय देवीदीन उर्फ अईया पुत्र राजाराम यादव, ने अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लिया। शनिवार दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।








