Home डेली न्यूज़ शराबियों में मचा हड़कंप, पुलिस की चैंकिंग अभियान में कई गिरफ्तार

शराबियों में मचा हड़कंप, पुलिस की चैंकिंग अभियान में कई गिरफ्तार

99
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत शराबियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर सीएसपी अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में एक बड़ा अभियान चलाया गया।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी और सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे के नेतृत्व में गठित टीमों ने गुरुवार देर शाम शहर के विभिन्न शराब ठेकों और ढाबों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने शराब का सेवन कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए कई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।जैसे ही पुलिस की गाडिय़ाँ शराब के ठेकों और ढाबों के आसपास पहुंचीं, वहां मौजूद शराबियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले, वहीं कई को पुलिस ने धरदबोचा। पकड़े गए शराबियों पर पुलिस अधिनियम की धारा 34 बी के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर नकेल कसना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे शहर में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here