Home डेली न्यूज़ आखिरकार पकड़ा गया बलात्कार का आरोपी मनु अरजरिया

आखिरकार पकड़ा गया बलात्कार का आरोपी मनु अरजरिया

53
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। छतरपुर पुलिस ने फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बलात्कार के आरोपी मनु अरजरिया को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई पीड़िता द्वारा गुरुवार को एसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के बाद की गई। बीते रोज एएसपी विदिता डागर ने जमीन पर बैठकर पीड़िता की समस्या सुनी थी और 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि आरोपी मनु अरजरिया को झांसी के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, साथ ही मामले की जांच भी जारी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था। एडिशनल एसपी विदिता डागर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़िता के साथ जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी थी और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। पुलिस की सक्रियता से पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जागी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here