
किसान की बेटी सोनाली कुशवाहा और अंशू शर्मा ने कक्षा 10वीं में 491 अंकों (98.2 प्रतिशत) के साथ प्रदेश मेरिट में दसवां स्थान हासिल किया है। शासकीय उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1, छतरपुर की सोनाली ने कहा, मेरे पिता खेतों में मेहनत करते हैं, और उनकी प्रेरणा से मैंने पढ़ाई में मेहनत की। अंशू शर्मा ने भी अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया।








