Home डेली न्यूज़ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुई सप्त दिवसीय भागवत कथा

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुई सप्त दिवसीय भागवत कथा

68
0
Jeevan Ayurveda


चंदला। कस्बे के चंदला-अजयगढ़ मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ बाबा धाम में विष्णु पुराण और श्रीमद् भागवत कथा के सप्त दिवसीय आयोजन की शुरुआत मंगलवार को नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।
आयोजन के तहत हर प्रसाद पटेल के निज निवास से शुरू हुई कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष पीले वस्त्र धारण कर, सिर पर कलश रखे, डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए शामिल हुए। यात्रा नगर की गलियों से होती हुई सिद्धनाथ धाम पहुंची। वृंदावन धाम से पधारी साध्वी समाहित दीदी के मुखारबिंदु से 30 अप्रैल से 6 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से भक्तगण कथा का आनंद ले सकेंगे। 6 मई को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here