Home डेली न्यूज़ बीएमओ ने झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करते हुए दवाइयों सहित निजी क्लीनिक...

बीएमओ ने झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करते हुए दवाइयों सहित निजी क्लीनिक को किया सील

49
0
Jeevan Ayurveda


खजुराहो। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिले भर में झोलाछाप डॉक्टरों व अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भभुआ में सोमवार को राजनगर बीएमओ डॉ.यशवंत बमौरिया ने नायब तहसीलदार प्रतीक रजक के साथ राजनगर पुलिस के सहयोग से ग्राम भभुआ में झोलाछाप डॉक्टर गोपाल पटेल द्वारा अवैध रूप से निजी क्लीनिक संचालित हो रहा था, जिसे मौके पर जाकर कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने संचालित करने वाले व्यक्ति से दस्तावेज मॉगे दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर निजी क्लीनिक को लगभग दो दर्जन दवाओं और उपकरणों सहित कार्यवाही करते हुए सील कर दिया,और मौके पर मौजूद लोगों के बीच पंचनामा भी बनवाया। बीएमओ द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से आसपास सक्रिय झोलाछाप डॉक्टर अपने- अपने क्लिनिक बंद कर भाग गए। बीएमओ ने बताया कि नगर और क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा ऐसे निजी क्लीनिक तथा अवैध पैथोलॉजी जो  फर्जी तरीके से चल रहे उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगे ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में भी राजनगर डॉ. एम.एल.परते, डॉ. संतोष मिश्रा सहित राजनगर पुलिस बल शामिल रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here