Home डेली न्यूज़ मतंगेश्वर मंदिर के पास नगर परिषद ने खोला प्याऊ

मतंगेश्वर मंदिर के पास नगर परिषद ने खोला प्याऊ

34
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। बुंदेलखंड में मार्च से शुरू होने वाली भीषण गर्मी के बीच खजुराहो नगर परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मतंगेश्वर मंदिर के समीप प्याऊ की व्यवस्था की है। इस पहल से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे गर्मी में काफी राहत मिल रही है। नगर परिषद के सीएमओ बसंत चतुर्वेदी और अध्यक्ष अरुण कुमार (पप्पू अवस्थी) ने श्रद्धालुओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया। प्याऊ की व्यवस्था से भक्तों में खुशी का माहौल है, और वे इस सुविधा की सराहना कर रहे हैं। यह पहल न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भी वरदान साबित हो रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here