Home डेली न्यूज़ भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन...

भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन संगोष्ठी संपन्न

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित सम्मान अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सरकार में मंत्री लखन पटेल एवं टीकमगढ़ जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नापित उपस्थित रहे।
मंच पर मुख्य वक्ता सरकार के मंत्री लखन पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नापित,प्रदेश उपाध्यक्ष छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव,  जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम,राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया,महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह,पूर्व विधायक जुझार सिंह बुंदेला,उमेश शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान,जय नारायण अग्रवाल,जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया,बृजेश राय, एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी जयराम चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द बुंदेला ने बताया कि संगोष्ठी को राज्य मंत्री लखन पटेल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने  हमेशा परिवार वाद एवं तुष्टिकरण के तहत काम किया है और आज भी इस नीति पर चल रही है वहीं दूसरी ओर हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है चाहे वह केंद्र की हो या राज्य की हो डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को को लेकर अंत्योदय योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रही है। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 50 वर्षों तक राज किया परंतु कभी भी बाबा साहब को सम्मान देने या उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कोई कार्य नहीं किया। यहां तक की बाबा साहब को भारत रत्न देने का ऐतिहासिक कार्य भी हमारी भाजपा समर्थित बीपी सिंह की सरकार में ही संभव हो सका। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े हुए स्थान को पंच तीर्थ के रूप में घोषित किया।
संगोष्ठी को टीकमगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नापित ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को लेकर हमें जनता के बीच जाना होगा। बाबा साहब के सामाजिक समरसता के विचारों को बढ़ाना हम सब कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। ताकि हम कांग्रेस के द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान को और उनकी गलत नीतियों को जनता के समक्ष रख सके।
हमें बताना होगा कि आज जो कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर अनुसूचित जाति वर्ग को गुमराह करने की कोशिश करती है इसी कांग्रेस के कारण डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उनका चुनाव हराने का कार्य भी कांग्रेस के द्वारा किया गया। संगोष्ठी का आभार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती ललिता यादव के द्वारा किया गया।  संचालन कार्यक्रम के प्रभारी जय राम चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।
भाजपा कार्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 28 पर्यटकों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और उनके परिवारों को दुख सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here