Home डेली न्यूज़ स्वामी विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन पर लगे आरोप

स्वामी विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन पर लगे आरोप

63
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। स्वामी विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची एक छात्रा ने आवेदन देते हुए कहा कि न तो कॉलेज में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं और न ही फीस लौटाई जा रही है। जब इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से बात की जाती है तो स्टाफ अभद्रता करता है और गाली-गलौच पर उतर आता है।
छात्रा आरती पटेल ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में कॉलेज में नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था और पिछले तीन वर्षों से अध्ययनरत है, लेकिन अब तक एक भी परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। इससे छात्र-छात्राएं मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो चुके हैं। जब उन्होंने फीस वापसी की मांग की तो उन्हें धमकाया गया और झगड़ा करने की कोशिश की गई। आरती ने बताया कि वह पूर्व में भी इस मामले को लेकर कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीडि़त छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here