Home डेली न्यूज़ आवास योजना के हितग्राहियों ने जनसुनवाई में उठाई आवाज

आवास योजना के हितग्राहियों ने जनसुनवाई में उठाई आवाज

58
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगौता के सुल्लेरन पुरवा से आए एक दर्जन से अधिक हितग्राहियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जल्द दिलाने की मांग की है। हितग्राहियों ने पंचायत सचिव पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
हितग्राही रामलाल अहिरवार ने बताया कि गांव में आवास योजना के तहत करीब 10 से 15 मकान बन रहे हैं। सभी हितग्राहियों को पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपये मिल चुके हैं, जिससे नींव और बीम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है लेकिन दूसरी किश्त जारी नहीं की जा रही है। रामलाल ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव कार्य में टालमटोल कर रहे हैं और अगली किश्त जारी करने के एवज में पैसों की मांग कर रहे हैं। पिछले एक माह से सभी हितग्राही सचिव कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। पीडि़त हितग्राहियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जल्द संज्ञान लेकर उन्हें उनकी अगली किश्त दिलाई जाए और दोषी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here