Home डेली न्यूज़ गुटखा फैक्ट्री पर फिर पहुंची टीम, तंबाकू गायब, सुपारी मिली

गुटखा फैक्ट्री पर फिर पहुंची टीम, तंबाकू गायब, सुपारी मिली

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले दिनों छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर एक प्रशासनिक टीम ने झांसी-खजुराहो फोरलेन पर संचालित होने वाली अमन इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की थी तब संदेह व्यक्त किया गया था कि इस फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखे का निर्माण चल रहा है तब प्रशासनिक टीम ने फैक्ट्री को शील्ड कर दिया था। शनिवार को एक बार फिर एसडीएम अखिल राठौर के नेतृत्व में इस फैक्ट्री की जांच कराई गई लेकिन जब प्रशासनिक टीम यहां पहुंची तो गोदाम के भीतर सिर्फ कटी हुई सुपारी पाई गई, तंबाकू के साक्ष्य नहीं मिले। एसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मौके से सेम्पल लेकर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here