
दोपहर तक जब मनोज पाल का शव खदान से बाहर नहीं निकला तो परिजन और ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने ज्योराहा के समीप मुख्यमार्ग पर चक्काजाम करते हुए हांगामा शुरु कर दिया। हंगामे की खबर लगने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और अपने द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया तब प्रदर्शनकारी शांत हो गए।
इनका कहना
प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र की अलकनंदा ग्रेनाईट पत्थर खदान में एक डम्फर गिरकर डूब गया है। डम्फर के साथ चालक भी खदान में गिर गया था। एसडीआरएफ, गोताखोर और क्रेन मशीन की मदद से डम्फर और चालक के शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।
विदिता डागर, एएसपी, छतरपुर






