
छतरपुर। जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़ा में कुंए से पानी भरने को लेकर चाचा-भतीजों के बीच हुए विवाद में भतीजों ने चाचा पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में चाचा के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गढ़ा निवासी 40 वर्षीय भगंता रजक मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी सुमन के साथ घर के पास स्थित कुंए से पानी भरने गया था। जैसे ही भगंता ने मोटर पंप चालू किया, वैसे ही उसके बड़े भाई के चारों पुत्र फुफलेश, दलु, काशीराम और देशु रजक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब भगंता ने उनका विरोध किया तो चारों ने मिलकर उस पर कुल्…








