
छतरपुर। हिनौता थाना पुलिस द्वारा शनिवार की दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कमलपुरवा में अवैध धारदार हथियार की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची ग्राम कमलपुरवा में एक दुकान के पास मार्ग में एक संदेही घूम रहा था जिसकी तलाशी ली गई, संदेही के पास से एक अवैध धारदार हथियार लोहे का गड़ासा जप्त किया गया। आरोपी कैलाश पटेल पिता गिरधारी पटेल निवासी ग्राम कमल पुरवा थाना हिनौता के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी कैलाश पटेल मारपीट के दो अपराध में पूर्व से लिप्त है।









