Home डेली न्यूज़ साईबर अपराधियों ने एक महीने में की 8 लाख की ठगी

साईबर अपराधियों ने एक महीने में की 8 लाख की ठगी

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। साइबर अपराध के विरुद्ध छतरपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है, जिसके परिणामस्वरूप फरवरी 2025 में सामने आई एक सैकड़ा से अधिक शिकायतों में छतरपुर साइबर टीम द्वारा 8 लाख से अधिक राशि को होल्ड कराया गया है।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि आधुनिक युग में साइबर अपराध चलन में है, इससे बचाव हेतु साइबर एडवाइजरी जारी कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माह फरवरी में साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से वित्तीय धोखाधड़ी की गई थी, जिसकी शिकायतें मिलने पर धोखाधड़ी की राशि को ट्रेस किया गया और संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर 8 लाख रुपये से अधिक राशि को होल्ड करवाकर सुरक्षित किया गया है। उक्त राशि अग्रिम कार्यवाही के बाद शिकायतकर्ता के खातों में वापस कराई जाएगी। साईबर अपराध के मामलों में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक किशोर पटेल और उनकी टीम सराहनीय कार्य कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here