Home डेली न्यूज़ दिन में पत्नी के भाईयों ने की मारपीट, रात को युवक ने...

दिन में पत्नी के भाईयों ने की मारपीट, रात को युवक ने कर ली आत्महत्या

50
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार और शनिवार की दम्यानी रात ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि दिन के समय युवक को उसकी पत्नी के भाईयों द्वारा पीटा गया था, जिससे वह दु:खी था और संभवत: इसी नाराजगी के चलते उसने आत्महत्या की है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार सौंरा निवासी 22 वर्षीय विनोद पुत्र भागीरथ रैकवार मजदूरी करता था। विनोद की शादी 7 माह पहले सटई निवासी दुर्गा के साथ हुई थी। शादी के बाद विनोद अपनी पत्नी दुर्गा के साथ किराए के मकान में रह रहा था। होली के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दुर्गा ने अपने भाइयों को बुलाकर विनोद को पिटवा दिया। उक्त घटराक्रम के बाद विनोद ने रात के वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी ओरछा रोड थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद के छोटे भाई भूपेंद्र ने बताया कि उसकी भाभी (विनोद की पत्नी) खाने-पीने की शौकीन थी इसी बात को लेकर घर में विवाद होता था विनोद परिवार से अलग रहने लगा था। चूंकि वह अपनी पत्नी के शौक पूरे नहीं कर पा रहा था जिससे दोनों में अक्सर विवाद होता था। बीते रोज दुर्गा के भाईयों ने विनोद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की थी। ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here