Home डेली न्यूज़ मेला महोत्सव में हुए संस्कृति कार्यक्रम

मेला महोत्सव में हुए संस्कृति कार्यक्रम

40
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। नगर में चल रहे महाशिवरात्रि मेला महोत्सव के तहत बीते रोज पाहिल वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया रहे और उन्होंने पारंपरिक ढंग से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं आयोजन समिति की ओर से खजुराहो नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी और सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने विधायक का स्वागत किया।कार्यक्रम के अंतर्गत आर्केस्ट्रा की आकर्षक प्रस्तुति हुई। विधायक ने महाशिवरात्रि पर्व के कार्यक्रम में सहभागित करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर उनका मनोबल बढ़ाया। वहीं प्रताप नवयुवक संघ के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप सेन, मलखंभ प्रशिक्षक इन्द्रजीत दीक्षित, सौरभ कुशवाहा और दयाशंकर के साथ मलखंभ का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, नारी शक्ति, समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, कला प्रेमियों के अलावा पार्षद दुर्गा पटेल, चिरैया अहिरवार, श्रीमती विनोद सोनी, नीरज चतुर्वेदी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, मुकेश पांडे, गौरव अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह यादव, दीपक शिवहरे, मुन्नी चच्चा, श्रीकान्त मिश्रा, कपिल प्रताप सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here