Home डेली न्यूज़ वन विभाग जतारा ने रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली...

वन विभाग जतारा ने रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली किया जप्त

48
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। नवागत मुख्य वन संरक्षक छतरपुर और नवागत वन मंडल अधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में सतत वन सुरक्षा और वन अपराधों के नियंत्रण के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत दिनांक 03/02/2025 को वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत बीट चंदेरा के वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी- 239 में अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करने के जुर्म में एक लाल रंग का स्वराज ट्रेक्टर 841 एक्स एम मय ट्रॉली जप्त किया गया और वन क्षेत्र से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के जुर्म में जप्त ट्रेक्टर और ट्रॉली के लिए वाहन मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध नामजद वन अपराध प्रकरण क्रमांक 245/21 दिनांक 03/02/2025 पंजीबद्ध किया जाकर वाहन को सुरक्षित वन परिक्षेत्र जतारा लाया गया।
उक्त जप्ती की कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में की गई जिसमे वन परिक्षेत्र जतारा के वन अमले के रूप में रियाज काजी वनपाल, लखन लाल कुशवाहा वनरक्षक, प्रमोद अहिरवार वनरक्षक,अशोक वर्मा वनरक्षक,यासीन खान वनरक्षक, दिनेश रजक वनरक्षक,शिवशंकर अहिरवार वनरक्षक, विवेक वंशकार वनरक्षक, अनिल द्विवेदी स्थाई कर्मी, और वाहन चालक शहीद खान सम्मिलित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here