Home डेली न्यूज़ राजनीतिक दबाव और पैसों के लालच में EOW टीम सागर द्वारा एक...

राजनीतिक दबाव और पैसों के लालच में EOW टीम सागर द्वारा एक पटवारी को जबरदस्ती मारपीट कर फर्जी कार्यवाही किए जाने से EOW पर उठ रहे सवाल

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर जिले के घुवारा में पटवारी देवेंद्र सिंह राजपूत पर दिनांक 29 :01 :2025 समय 12:00 बजे दोपहर से रात्रि 11:25 बजे तक मंडी प्रांगण घुवारा में EOW सागर के अधिकारियों ने अपने दबाव में रखा तथा फरियादी प्रकाश सिंह घोष ने पटवारी देवेंद्र सिंह राजपूत पर पैसे मांगने का झूठा मुकदमा लगवाया गया, जबकि फरियादी प्रकाश सिंह घोष का आवेदन तहसील घुवारा व पटवारी के पास 29 तारीख तक किसी भी रूप में जमा नहीं हुआ लेकिन फिर भी पटवारी पर जबरदस्ती से EOW टीम सागर एवं अन्य राजनैतिक व्यक्ति की सांठगांठ से छापा मारा गया और कुछ भी साक्ष्य ना मिलने पर पटवारी को EOW की टीम के कुछ अधिकारियों द्वारा गुंडा गर्दी कर मारपीट की गई जो की शासन के नियम के नियम के विरुद्ध है, तथा EOW सागर की छवि धूमिल कर रहा है, उक्त कार्रवाई का विरोध स्थानीय बड़ा मलहरा विधायक राम सिया भारती एवं उनके समर्थकों द्वारा किया तथा उक्त गुंडागर्दी के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज करने हेतु आवेदन जिस पर थाना प्रभारी द्वारा एफआईआर दर्ज न किया जाकर जांच करने की बात कही,इसी प्रकार का आवेदन पुलिस अधीक्षक छतरपुर को दिया गया, तथा निष्पक्ष जांच की मांग की गई, आम जन में EOW की गुंडा गर्दी की भर्त्सना की जा रही है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here