Home डेली न्यूज़ जिले के रेलवे स्टेशनों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यपालिक...

जिले के रेलवे स्टेशनों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यपालिक मजिस्टेªट नियुक्त

29
0
Jeevan Ayurveda

प्रयागराज उत्तर प्रदेश को दृष्टिगत रखते हुए जिला छतरपुर के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अति. जिला दण्डाधिकारी द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें रेलवे स्टेशन ईशानगर में नायब तहसीलदार रामनरेश गौतम, छतरपुर में तहसीलदार अरविंद शर्मा, दरियागंज एवं बसारी में नायब तहसीलदार प्रतीक रजक, खजुराहो राजनगर में नायब तहसीलदार धीरज गौतम, सिंहपुर (डुमरा) में तहसीलदार अनिल तलैया, चितहरी में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, रामपुर में नायब तहसीलदार रामकुमार यादव, रगौली में नायब तहसीलदार सुप्रिया बागरी एवं हरपालपुर रेलवे स्टेशन में तहसीलदार रंजना यादव की ड्यूटी लगाई गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। इसके लिए समस्त एसडीएम जिला छतरपुर संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे तथा अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार-चार कोटवारों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here