Home डेली न्यूज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बांटी गई फूड बास्केट

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बांटी गई फूड बास्केट

52
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में आज 100 दिवस निश्चय अभियान के तहत शनिवार को एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट वितरण और जनप्रतिनिधियों को निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने की।कार्यक्रम के दौरान कुल 35 टीबी मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट वितरित की गईं। विधायक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और निक्षय मित्र बनने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता ने 100 दिवसीय निक्षय अभियान की विस्तृत जानकारी दी और टीबी मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनने का अनुरोध किया। वहीं जिला क्षय अधिकारी डॉ. रविंद्र पटेल ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया और सभी से अभियान में सहयोग का आह्वान किया। टीबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने टीबी की रोकथाम, उपचार, और बचाव के उपायों पर जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, मंडल अध्यक्ष महेंद्र अहिरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशु मिश्रा, पार्षद श्यामसुंदर अरजरिया, रूप किशोर पाठक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर्स, स्टाफ, और आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया।लुगासी में भी हुआ आयोजनवहीं दूसरी ओर दोपहर 3 बजे लुगासी में भी इस अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक के साथ स्थानी। नसीम अली, मंगल सिंह यादव, और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लेकर जागरूकता को बढ़ावा दिया। आयोजन ने टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि निक्षय मित्र बनने की पहल न केवल मरीजों को मानसिक और शारीरिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को भी साकार करती है। टीबी के खिलाफ यह अभियान एक मजबूत कदम है, जो समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणा देता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here