Home डेली न्यूज़ अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह के मुख्य आतिथ्य में होगा जेरोन महोत्सव...

अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह के मुख्य आतिथ्य में होगा जेरोन महोत्सव 2025 का रंगारंग शुभारम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भब्य मेले का आयोजन

77
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। निकटवर्ती नगर जेरोंन जिला निबाड़ी जेरोंन में सोलहवें जेरोंन महोत्सव 2025 का रंगारंग शुभारम्भ नगर के न्यू नील कंठेस्वर महादेव स्टेडियम मे 27 जनवरी को होगा । महोत्सव के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में हरप्रीत सिंह रूपराह अतिरिक्त महाधिवक्ता मध्यप्रदेश शासन उच्च न्यायालय जबलपुर उपस्थित होकर कार्यक्रम को भब्यता प्रदान करेंगे। इसके साथ ही हाईकोर्ट जबलपुर के सीनियर एडवोकेट व जिले के आला अधिकारी भी शुभारम्भ कार्यक्रम के सहभागी बनेंगे । विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन एवं अंतर राज्जीय क्रिकेट प्रतियोगिता जो 27 जनवरी से शुरू होगी, जिसका फाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा। आगामी 3 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह के साथ साथ राजस्व प्रशासन एबम पुलिस प्रशासन के बीच मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच खेला जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । 4 फरवरी को लोक संगीत के अंतर्गत लोकगीतों का रंगारंग कार्यक्रम होगा और महोत्सव का समापन 5 फरवरी को बुन्देलखण्ड के सुप्रसिद्ध राई नृत्य के साथ होगा । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष प्रमोद पस्तोर ने बताया कि नगर व क्षेत्रीय जनों के सहयोग से निबाड़ी एवं टीकमगढ़ जिले की शान बन चुके इस महोत्सव को सभी की इच्छा के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी का सहयोग मिलता है, सबका यह आयोजन है । शायद यह जिले का पहला आयोजन होगा, जिसमें जनता स्वयं व्यवस्था बनाती है। आयोजन की तैयारियां जोरो पर है । जेरोन नगर व क्षेत्र के साथ-साथ समूचे जिले की शान बन चुके जेरोन महोत्सव 2025 की तैयारियां अपने अंतिम रूप में हैं। हर वर्ष की भांति नीलकंठेश्वर स्टेडियम की रंगाई पुताई व मेले ग्राउंड में बाहर से आने बाले दुकानदारों की समुचित सुबिधा के लिए मैदान का समतलीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाली टीमों के खिलाडिय़ों की मंशा के अनुरूप पिच और खेल मैदान तैयार किया जा रहा है । नगर परिषद जेरोन खालसा के द्वारा साफ सफाई, प्रकाश एवं पेयजल की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबन्ध किये जा रहे हैं, वहीं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने के प्रबन्ध किये गए हैं।
भोपाल-हरियाणा के बीच उद्घाटन मैच-
महोत्सव के दौरान पहला उद्घाटन मैच भोपाल एवं हरियाणा टीम के बीच खेला जा जाएगा। इस प्रतियोगिता में भोपाल, हरियाणा, जम्मू, परबई बुन्देलखण्ड, नोएडा, नागपुर, दिल्ली, मोहाली पंजाब की टीम अपना जौहर दिखाएंगी। बताया गया है कि वहीं निर्णायक की भूमिका में एम्पायर संजय सिंह व शाकिर मुहम्मद कुरैशी मैदान पर अहम भूमिका निभाएंगे । इस महोत्सव में जिले के सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि व जिले के आला अधिकारीगण ए समाजसेवीए पत्रकारगण एअपनी उपस्थिति देकर महोत्सव को दिब्यता प्रदान करते है और क्षेत्रीय जनता के इस आयोजन को सफल बनाते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here