Home डेली न्यूज़ स्वच्छता ही सेवा अभियान: खजुराहो नगर परिषद को मिला पुरस्कार

स्वच्छता ही सेवा अभियान: खजुराहो नगर परिषद को मिला पुरस्कार

37
0
Jeevan Ayurveda

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आयुक्त ने सीएमओ को दिया प्रशस्ति पत्र

खजुराहो। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकाश विभाग द्वारा प्रदेश भर के निकायों में विगत वर्ष 14 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 के बीच चलाए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत छतरपुर जिले की पर्यटन नगरी खजुराहो नगर परिषद को इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए संचालनालय भोपाल में पुरस्कृत किया गया। भोपाल में आयुक्त ने खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी को उपयंत्री अमितेश अवस्थी तथा नोडल स्वच्छता अधिकारी सुरेन्द्र खरे की मौजूदगी में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।गौरतलब है कि खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया के मार्गदर्शन तथा नप अध्यक्ष अरुण अवस्थी के प्रयासों और सीएमओ बसंत चतुर्वेदी की क्रियाशील कार्यप्रणाली और प्रबंधन से खजुराहो नगरीय क्षेत्र में नागरिकों को जागरूक करते हुए लगातार स्वच्छता पर सतर्कता से कार्य किया जा रहा है, जिसकी विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई। इसीका परिणाम हुआ कि स्वच्छता के लिए खजुराहो नगर परिषद को विगत वर्षों से लगातार सम्मान मिला है। सीएमओ ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार प्रगट किया है। नगर परिषद को मिले इस सम्मान के लिए स्थानीय वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है साथ ही सीएमओ की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here