Home डेली न्यूज़ बारात से लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बारात से लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

67
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पाय में 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शौक़ीलाल पुत्र दीनदयाल अहिरवार उम्र 30 के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को अपने चचेरे भाई की बारात में गया था। देर रात शराब के नशे में घर लौटने के बाद उसने घर के बाहर लगे पेड़ से फांसी लगा ली। चूंकि पत्नी सीमा ने उसे तुरंत ही देख लिया था, जिस कारण से परिजन उसे आनन-फानन में फंदे से उतारकर राजनगर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बुधवार की दोपहर में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामले की बरीकी से जांच की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here