
भारतीय जनता पार्टी के नौगांव मंडल ने आयोजित की प्रतियोगिता
नौगांव। रविवार को संविधान गौरव अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के नौगांव मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में संविधान निर्माण बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के सभी स्कूलों के कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के बच्चे सम्मिलित हुए।प्रतियोगिता में खास मेहमान के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर, संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ एक महान चिंतक, समाज सुधारक, कानून एवं आर्थिक विशेषज्ञ थे। हम सबको उनके जीवन से सीख लेना चाहिए। नौगांव मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सोनकिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 207 बच्चे शामिल हुए, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, सूरज देव मिश्रा, अंजुल सक्सेना, अरविंद त्रिपाठी, श्याम सुंदर अरजरिया, वीरेंद्र पाराशर, शत्रुघ्न सिंह राय, अनिल अहिरवार, नाथूराम दुबे, लव सुल्लेरे, जुगल पाठक, जितेंद्र यादव, अंजना राजपूत, मीरा सोनी, आशीष रिछारिया, विपिन आरजरिया, आशुतोष पटैरिया, धीरेंद्र शिवहरे, खेमचंद साहू, मनोज साहू, राजकुमार रिछारिया, अनुज लटौरिया, पुष्पेंद्र द्विवेदी, मिलन सोनी, जितेंद्र सेन, आदित्य शर्मा, गौतम पटैरिया, उमंग सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।









