Home डेली न्यूज़ कचरा फेंकने को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद

कचरा फेंकने को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद

29
0
Jeevan Ayurveda

थाने में शिकायत की तो चले लाठी-डंडे

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में दो परिवारों के बीच कचरा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। सुबह के वक्त मामूली विवाद होने के बाद जब एक पक्ष द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो नाराज दूसरे पक्ष ने शाम के वक्त घर में घुसकर मारपीट कर डाली। विवाद में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हुए हैं, सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी की रहने वाली भवानी बाई पत्नी अंतू रजक उम्र 60 साल ने बताया कि वह घर का कचरा फेंकने के लिए गई थी, तभी मोहल्ले के राहुल सिंह ने उसे कचरा फेंकने से मना किया और गाली-गलौज करने लगा। जब भवानी बाई ने गाली देने से मना किया तो राहुल सिंह और वीरेंद्र सिंह ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत उसने गढ़ीमलहरा थाने में की थी, जिसके बाद शाम को राहुल और वीरेंद्र ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ घर में घुसकर फिर से मारपीट की। मारपीट में परिवार के 6 लोग भवानी बाई, अंतू, परमलाल, देवीदीन, क्रांति और कौशल्या घायल हुई है। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को डायल-100 वाहन से जिला अस्पताल लेकर आई, जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं दूसरे पक्ष के अमर सिंह ने बताया कि उनके घर में इंगेजमेंट का कार्यक्रम था जिसके चलते राहुल सिंह ने भवानी बाई को कचरा फेंकने से मना किया था और इसी बात पर विवाद हुआ। मारपीट में उसके अलावा परिवार के तीन अन्य लोग रामपाल सिंह, सरोज सिंह और विमला सिंह भी घायल हुई हैं। उन्हें भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इनका कहनादोनों परिवारों में गुरुवार को विवाद हुआ था, जिसमें ठाकुर परिवार के दो लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की थी। मारपीट की एफआईआर दर्ज होने के बाद शाम को दोनों पक्षों में पुन: मारपीट हुई। प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।सुरभि शर्मा, थाना प्रभारी, गढ़ीमलहरा

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here