Home डेली न्यूज़ अस्मिता को ओडिशा में मिलेगा इंस्पिरेशनल सोशल आइकॉन अवार्ड

अस्मिता को ओडिशा में मिलेगा इंस्पिरेशनल सोशल आइकॉन अवार्ड

42
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। नगर की रहने वाली कु. अस्मिता चौरसिया ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक यादगार काम किए हैं। महत्वपूर्ण अभियान और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए अस्मिता को ओडिशा में इंस्पिरेशनल सोशल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अस्मिता, चलो कुछ न्यारा करते फाउंडेशन की शिक्षा विभाग की सदस्य हैं, वे विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट सीकेएनकेएच सुशिक्षा के तहत आर्थिक तौर पर पीडि़त बच्चों को निशुल्क कोचिंग के माध्यम से शिक्षा भी प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा अस्मिता ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान, डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान, हर-घर तिरंगा अभियान, कोविड-19 के दौरान वैक्सीनेशन महाअभियान, मास्क वितरण, संडे प्लांटेशन प्रोजेक्ट आदि से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके लिए उन्हें पूर्व में संस्कार रत्न सम्मान, रक्त वीर अवार्ड, नेशनल सोशल आईकॉन अवार्ड, अचीवर ऑफ द ईयर अवार्ड, ट्री लवर अवार्ड, नेशनल यूथ बिलियन अवार्ड और प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवार्ड जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here