Home डेली न्यूज़ समाजसेवी चिकित्सक ने जरूरतमंदों को दिए कंबल

समाजसेवी चिकित्सक ने जरूरतमंदों को दिए कंबल

70
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। इन दिनों जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी है, ऐसे में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। सोमवार की रात हरपालपुर रेल्वे स्टेशन पर ठंड में ठिठुर रहे लोगों को समाजसेवी डॉ. योगेन्द्र कुमार दीक्षित ने कंबल भेंट कर उनका हाल जाना। दरअसल यह परिवार रेल्वे स्टेशन से महानगरों की ओर जाने वाले थे, ज्यादातर लोग गरीब परिवारों के थे जिस कारण से उनके पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं थे। ऐसे में डॉ. दीक्षित ने रात 8 बजे रेल्वे स्टेशन पहुंचकर करीब डेढ़ सैकड़ा जरूरतमंदों को कंबल भेंट किए। इसी बीच एक मजदूर के हाथ में चोट लगी मिलने पर उन्होंने मजदूर का निशुल्क उपचार भी किया। उल्लेखनीय है कि लाइफ हेल्थ केयर क्लीनिक संचालक डॉ योगेन्द्र कुमार दीक्षित सदैव समाजसेवा के कार्य करते रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here