
छतरपुर। अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने तीन बदमाशों को बीते रोज गिरफ्तार किया था। सोमवार को पकड़े गए बदमाशों का जुलूस निकाते हुए पुलिस न्यायालय लेकर गई। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान राज अहिरवार उर्फ एक टाइम पिता भगवान दास अहिरवार निवासी टोरिया मोहल्ला को मातवाना मोहल्ला खेत के पास से एक 315 बोर के देशी कट्टा सहित, राहुल रैकवार पिता हल्के रैकवार निवासी नारायणपुरा रोड छतरपुर को महोबा रोड से 32 बोर के देशी कट्टा सहित और संदीप सोनी पिता राज बहादुर सोनी निवासी इलाहाबाद बैंक के पास छतरपुर को सरानी दरवाजा के पास से एक लोहे का धारदार हथियार छुरा सहित गिरफ्तार किया गया था। उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर, उन्हें पैदल न्यायालय ले जाया गया है।









