Home डेली न्यूज़ लक्ष्य फाउंडेशन के प्रांतीय अधिवेशन मे समाज विकास पर हुआ मंथन👉 युवाओ...

लक्ष्य फाउंडेशन के प्रांतीय अधिवेशन मे समाज विकास पर हुआ मंथन👉 युवाओ को प्रशासनिक क्षेत्र मे कदम बढ़ाने की जरूरत है: मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी👉शिक्षा समाज विकास का आधार स्तंभ है: अमरपाल सिंह👉 समाज उत्थान की दिशा मे कार्य करने बाले संगठनों का सभी साथ दें: विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी

27
0
Jeevan Ayurveda

👉 नर्तक आशुतोष लोधा ने भारतनाटयम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी

     दमोह/ स्थानीय मानस भवन मे 5 जनवरी रविवार को लक्ष्य शिक्षा एंड राहत कोष फाउंडेशन एवं लोधी क्षत्रिय समाज महासभा मध्यप्रदेश के बैनर तले समाज के आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक विकास पर प्रशिक्षण सह प्रांतीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस अधिवेशन का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन व संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी के मुख्य आतिथ्य तथा लक्ष्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जवाहर सिंह लोधी जी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। 
    बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह जी ने अपने उदवोद्धन मे लक्ष्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा लक्ष्य फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र मे शानदार प्रयास कर रहा है। समाज के जागरण हेतु शिक्षा पर बल देना ही होगा और यह कार्य समाज का बुद्धिजीवी वर्ग ही कर सकता, समाज मे व्याप्त कुरीतियाँ समाज विकास मे बाधक है जिनसे मुक्ति हेतु समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को ध्यान देने की जरूरत है समाज कि उन्नति के लिए जो हो सके वह हम करे। बंडा विधायक श्री वीरेंद्र लंबरदार ने कहा जिस जाति मे हमने जन्म लिया उसके लिए हर संभव सहयोग व उसके विकास के लिए कार्य करे, उन्होंने यह भी कहा कि समाज उत्थान की दिशा मे कार्य करने बाले हर संगठनों का हम सभी को साथ देंना चाहिए, सागर जिला मे चल रही मृत्युभोज रोकथाम मुहिम का जिक्र करते हुए कहा समाज मे व्याप्त कुरीतियों से समाज को एकजुट होकर लड़ना होगा, हमने मृत्युभोज रुपी कुप्रथा उनमूलन हेतु की सागर मुहिम शुरु की थी जिसमे सागर जिला महासभा बुंदेलखंड मे सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
     शिक्षा जनजाग्रति के प्रतीक लक्ष्य के मुख्य संरक्षक देहरादून के जॉइंट कमिशनर अमरपाल सिंह ने कहा कि राजनीति, व्यवसाय एवं शिक्षा समाज विकास के तीन रास्ते है परन्तु उनमे शिक्षा आधार स्तंभ है, उन्होंने यह भी कहा कि हर बीमारी की जड़ अशिक्षा है, जिससे निजात पाने हेतु शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा, हमें समाज विकास के लिए सूझबूझ से काम करने और अपनों की टांग खींचाई से बचना होगा। लोकतंत्र के चारों पिलर मे कदम रखना होंगे, कार्यक्रम के सभी बकताओं ने इस कार्यक्रम को यूनिक कार्यक्रम बताया।
       संबल सिंह ने केशवानंद महराज के कृतत्व व व्यक्तत्व पर प्रकाश डाला, प्रोफेसर देवेन्द्र सिंह राजपूत लक्ष्य के उद्देश्यों व प्रगति पर प्रकाश डाला, संगति शिक्षा व शिक्षक के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उमराव सिंह लोधी जी ने लक्ष्य के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की शिक्षा समाज विकास की रीढ़ है जिसके बढ़ावा देने हेतु लक्ष्य सार्थक प्रयास कर रहा है।
   कार्यक्रम मे प्रमुखरूप से लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा, अमर सिंह चंदेल जी, दादा बहादुर सिंह लोधी, चंद्रशेखर शास्त्री, डॉक्टर मोनू राजपूत, आचार्य देवदत्त जी कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह लोधी, हाकम सिंह, रूपेंद्र सिंह लोधी संचालक डॉक्टर जयपाल सिंह, पुष्पा पटेल नरसिंगपुर, अनीता पटेल कटनी, कला पटेल जबलपुर, लीलावती पटेल, सुचिता लोधी, लक्ष्मी लोधी, नीलिमा पटेल जबलपुर, तिरपाल सिंह, शिवमोहन सिंह पन्ना नरेंद्र सिंह सतना, आरबीएस नरवरिया दतिया विश्वनाथ सिंह ग्वालियर, सत्यदेव सिंह भिंड, ध्रुव सिंह पवई, कर्नल राजेश सिंह,अशोक राजपूत दतिया, राजकुमार लोधी, अशोक नगर मोहन सिंह नरसिंहपुर, गिरधारी लोधी पवई, संतोष सिंह रीठी, केसरी सिंह रायपुर दुर्जन सिंह कटनी किशोरी लाल जबलपुर  कार्यक्रम मे महाराष्ट, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीशगढ़, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश जैसे अनेक राज्यों से लोग शामिल हुए। 
    सागर से प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष तृप्ति बाबू सिंह लोधी, लोधी समाज संभागीय अध्यक्ष पूरन सिंह, जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह, लक्ष्य फाउंडेशन के सह शिक्षा प्रभारी शिक्षक महेंद्र लोधी, प्रवीण सिंह लोधी, नरेंद्र लोधी, दादा प्रेम सिंह वर्मा निवोदिया, सरपंच तीरथ सिंह लोधी, भागवत सिंह, शिक्षक देवराज सिंह, कल्याण सिंह मगरधा भैयाराम, गुड्डु राजा, अमान सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। इस मौके पर गुना से आये नर्तक आशुतोष लोधा ने भारतनाटयम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के पूजन से हुई। कार्यक्रम का संचालन त्रिपाल सिंह आदि ने किया और अतिथियों का आभार प्रदर्शन राजकुमार सिंह ने व्यक्त किया।
Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here