Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ पुलिस ने सर्दी से ठिठुरते परिवारों को बांटे कंबल, मिली राहत...

टीकमगढ़ पुलिस ने सर्दी से ठिठुरते परिवारों को बांटे कंबल, मिली राहत गरीब आदिवासी परिवारों ने दी दुआएं

24
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। सेवा से बढक़र कोई धर्म नहीं होता। गरीबों की मदद करने और सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना ही नारायण सेवा है। इन दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा गरीबों की सेवा कर लोगों की वाहवाही लूटी जा रही है। इन दिनों सर्दी की बढ़ती ठिठुरन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी ने लोगों की परेशानियों को समझा और गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए आगे आए। उन्होंने यहां ग्राम पिपरा एवं गोरा में गरीब आदिवासियों को कंबल आदि वितरित कर अपनी सेवा भावना को प्रदर्शित किया है। थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी द्वारा सृजन कार्यक्रम के तहत ग्राम पिपरा एवं गोरा जाकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली आदिवासी एवं बुजुर्ग महिलाओं को शीत ऋ तु होने से थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी के द्वारा कंबल वितरित किए गए एवं सृजन प्रोग्राम की जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पडऩे पर पुलिस उनके लिए सदैव सहायता हेतु है आश्वासन दिया गया ।
प्रतियोगी परीक्षाओं के दिए टिप्स
टीकमगढ़। युवा जोड़ो अभियान के अंतर्गत खरगापुर थाने कस्बा खरगापुर के पन्द्रह से बीस युवाओं को जोड़ा गया। इस दौरान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में जानकारी दी गई एवं थाने का भ्रमण कराकर थाने के संबंध में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बच्चों को अपराधियों से बचाव और नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया। बच्चों ने इस दौरान अपनी जिज्ञासाओं को दूर किया। श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगन और उत्साह का होना जरूरी है। परिश्रम ही युवाओं को तरक्की के मार्ग पर ले जाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here