Home डेली न्यूज़ चोर ने एटीएम बदलकर निकाल लिए तीस हजार रूपये

चोर ने एटीएम बदलकर निकाल लिए तीस हजार रूपये

38
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, पर्यटन नगरी का मामला1

।खजुराहो। नगर के एक एटीएम बूथ पर अपने खाते का बैलेंस चैक करने गए पुरातत्व विभाग के रिटायर कर्मचारी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम बदलकर 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई, जिसकी शिकायत खजुराहो थाना में दर्ज कराई गई है। ठगी करने वाला व्यक्ति एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।ग्राम ललगुवां निवासी पुरातत्व विभाग के रिटायर कर्मचारी हरिदास रैकवार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में वह थाना के समीप स्थित एटीएम बूथ पर अपने खाते का बैलेंस चैक करने के लिए गया था, जहां पर एक अज्ञात व्यक्ति उसे मिला। जब वह मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर बैलेंस चैक कर रहा था तभी तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। उक्त व्यक्ति के जाने के बाद जब हरिदास को संदेह हुआ तो उसने अपने पास मौजूद कार्ड को चैक कराया, तब उसे पता चला कि वह कार्ड उसका नहीं है। इसके बाद हरिदास ने बैंक जाकर एटीएम को बंद कराने के लिए आवेदन दिया लेकिन तब तक उसके खाते से 30 हजार रुपए निकाले जा चुके थे। हरिदास ने मामले की शिकायत थाने में भी की है। हरिदास ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई घटना एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है, यदि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ठग की तलाश करे तो उसे जल्द पकड़ा जा सकता है। खजुराहो के प्रभारी एसडीओपी शशांक जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here