
।छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशानुसार जिले भर में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। पूर्व में वार्ड वार शिविर लगाकर कार्ड बनाए गए थे लेकिन जो लोग शिविर तक नहीं पहुंचे, अब नगर पालिका की टीमें उनके घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कर रही हैं। शनिवार को संकट मोचन मंदिर के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड, नगर पालिका की टीम द्वारा बनाए गए। टीम में शामिल कर्मचारी श्रीपत पाल ने बताया कि वे घर-घर भ्रमण कर 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं।






