Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ की झिरकी बगिया में बहेगी ज्ञान गंगा, श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी श्रीमद्...

टीकमगढ़ की झिरकी बगिया में बहेगी ज्ञान गंगा, श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की तैयारियां जोरों पर, हुई बैठक

73
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में आने वाले संत-महंतों के ठहरने की व्यवस्थाओं एवं उनके भोजनादि का बेहतर इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने आदि की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। आयोजन को सफलता प्रदान करने के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए समिति द्वारा हरसंभव प्रयास व इंतजाम किए जाएंगे। यह बात बैठक को संबोधित करते हुए पंडित श्री रामगोपाल शर्मा ने कही। वह यहां झिरकी बगिया में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बृंदावन तालाब के समीप प्रसिद्ध धार्मिक स्थली झिरकी बगिया में आगामी 2 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बताया गया है कि श्री श्री 1008श्री सियाराम दास जी तपस्वी जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं राम नाम संकीर्तन की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। तैयारियों को लेकर आज झिरकी बगिया मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महंत श्री रामदास त्यागी जी महाराज ने की। यह जानकारी देते हुए महेन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि कथा की मुख्य यजमान श्रीमती नीलपा-प्रकाश चंद द्विवेदी होंगी। इस अवसर पर कथा व्यास रसिकेश्वर दास जी महाराज मिथला बिहारी कुंज खजुहा धाम रीवा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के प्रथम दिवस 2 जनवरी 25 को श्री रामराजा मंदिर नजरबाग से झिरकी बगिया के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 11 बजे आरंभ होगी। बैठक का संचालन पंडित महेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान अनेक वक्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार व्यक्त किए। बताया गया है कि प्रसिद्ध मंदिर में झिरकी बगिया में प्रभु श्रीराम दरवार के साथ ही हनुमान जी, शिव सहित अनेक देवी देवताओं के दर्शन होते हैं। यह एक रमणीक स्थली है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्तगण आते-जाते रहते हैं। शहर के उत्तर दिशा में स्थित झिरकी बगिया में साधु संतों की सेवा के साथ ही गौसेवा और गौदर्शन का लाभ भी भक्तों को मिलता रहता है। यहां के विकास और सौदर्यीकरण की दिशा में भी भक्तों द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप यहां मंदिर का विस्तार किया जाता रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मातृ शक्ति संगठन एवं बी-क्लब की नारी शक्ति ने भी अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मातृ शक्ति संगठन से सीमा पटैल, राम कुमारी द्विवेदी, नीरज दुबे, बी-क्लब से महक अग्रवाल, अंजली अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार रखे। बताया गया है कि यह आयोजन भक्त मंडल एवं नगरवासियों के सहयोग से संपन्न होगा। आयोजक मंडल के सदस्यों ने सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर राम गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, सुभाष मिश्रा, दुर्गा दीक्षित, रमाशंकर गंगेले, राम कुमार मिश्रा, प्रदीप खरे, केएल टेलर, सीमा पटेल, राम कुमारी द्विवेदी, महक अग्रवाल, अंजली अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here