
टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष मनोज देवलिया के निवास पर उनके छोटे भाई स्वर्गीय मनीष देवलिया की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। उपस्थित नागरिकों ने स्वर्गीय मनीष देवलिया के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुंदरकांड के पश्चात प्रसाद आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष अमित नुना, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, डां बीके राय, पार्षद पूनम जायसवाल, सरोज राजपूत, सुशीला राजपूत, अरविंद रजक, आशुतोष भट्ट, शैलेन्द्र अवस्थी, सुनील होंडा, अरविंद श्रीवास्तव, मधुकर उपाध्याय, शैलेष श्रीवास्तव, मीरा खरे, केएल टेलर, राज कुमार यादव गिन्नी, सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन में पधारे सभी नागरिकों के प्रति बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मनोज देवलिया ने आभार व्यक्त किया।








