Home डेली न्यूज़ मृत अवस्था में पड़ा मिला चरवाहा, पेड़ से गिरने की आशंका

मृत अवस्था में पड़ा मिला चरवाहा, पेड़ से गिरने की आशंका

35
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। थाना क्षेत्र के ग्राम बमारी में शुक्रवार को एक चरवाहे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि बमारी निवासी नौनेलाल पुत्र फगुवा बुनकर उम्र 40 वर्ष अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल गया था। रात को बकरियां घर पहुंच गई लेकिन नौनेलाल घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजन रात भर जंगल में उसकी तलाश करते रहे, सुबह के वक्त उन्हें नौनेलाल का शव सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस के पीछे लगे महूआ के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर भेजकर विवेचना शुरु की। ऐसी आशंका है कि मृतक नौनेलाल बकरियों के लिए पत्ते तोडऩे पेड़ पर चढ़ा होगा जहां उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर आ गिरा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here