Home डेली न्यूज़ 5 लोगों ने पहले किसान को पीटा, फिर मार दी गोली

5 लोगों ने पहले किसान को पीटा, फिर मार दी गोली

34
0
Jeevan Ayurveda

घायल किसान का इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

लवकुशनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी में खेत की सिंचाई कर रहे किसान के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के बाद गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। घायल किसान का लवकुशनगर में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं लवकुशनगर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।घायल किसान विनोद पुत्र अशोक तिवारी उम्र 22 वर्ष ने बताया कि गुरूवार की दोपहर करीब 1 बजे वह अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गांव का छुट्टी मिश्रा, शंकर मिश्रा, गनेश मिश्रा, भूरा सिंह और अरविंद मिश्रा खेत पर आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विनोद के मुताबिक भूरा सिंह ने पहले उसे राइफल की बट से उसे मारा और बाद में अरविंद मिश्रा ने कट्टे से उस पर गोली चला दी, जो कि उसके पैर में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। परिजनों की सूचना पर आई डायल-100 पुलिस, घायल विनोद को लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची। लवकुशनगर बीएमओ डॉ एसपी शाक्यवार ने बताया कि गोली विनोद के पैर में लगी है। चूंकि उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं लवकुशनगर पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वैसे ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल विनोद का कहना है कि आरोपियों से उसका कोई विवाद नहीं है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here